महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 जून। पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर महासमुंद के कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके कार्यों और योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मालूम हो कि महासमुंद के 9 बार लोकसभा सांसद रहे विद्याचरण शुक्ल 26 मई 2013 को परिवर्तन यात्रा पर निकले थे। तभी नक्सलियों ने कांग्रेस के नेताओं के काफिले पर घात लगाकर हमला किया जिसमें वे घायल हुए और गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती में उनका निधन हो गया।
कार्यक्रम में विधायक व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, जिलाध्यक्ष डॉ,रश्मि चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, खिलावन बघेल, पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, पालिका नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, सोमेश दवे, एल्डरमैन गुरमीत चावला, सुनील चंद्राकर, जावेद चौहान, नितेंद्र बैनर्जी, कविता तिवारी, लक्ष्मी देवांगन, लता कैलाश चंद्राकर आदि मौजूद थे।