महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जून। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शिक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने एवं नवीन शिक्षा सत्र के लिए शिक्षकों में ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से 11 जून को विकासखंड स्तरीय शैक्षिक परिचर्चा एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
यह आयोजन विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालय द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के सभागार में किया गया।
शैक्षिक परिचर्चा को मुख्य अतिथि के रूप में एडी समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ डॉ. एम सुधीश, जिला शिक्षा अधिकारी एस.चंद्रसेन व अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस तरह की चर्चा में पहली बार अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। समस्त अतिथियों का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक अशोक शर्मा, प्राचार्य डाइट मीना पाणिग्रही, सहायक संचालक सतीश नायर, एपीसी राजकुमार साहू, एपीसी डी एन जांगड़े, जिला नोडल ओम नारायण शर्मा, एमडी शिशु संस्कार केंद्र पारस चोपड़ा, एमडी रिवरडेल स्कूल सिंपल गोयल, प्राचार्य देव संस्कृति विद्यालय कुबेर गिरी गोस्वामी, प्राचार्य चंद्रोदय पब्लिक स्कूल नवीन चंद्राकर, एमडी गुड शेफर्ड हाई स्कूल जॉर्ज रावट, एमडी वृंदावन विद्यालय सुजाता विश्वनाथन, प्राचार्य महर्षि विद्यालय आर के तिवारी, वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य फादर थामस वडेकेथरा विशेष रूप से आमंत्रित थे।
सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में शत-प्रतिशत परिणाम वाले विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिरकोनी एवं देव संस्कृति विद्यालय महासमुंद, अंगना मां शिक्षा कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक भारती सोनी, खेमीन साहू, शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के मास्टर ट्रेनर तपस्विनी होता, सोहन चंद्राकर, सौ दिवसीय पठन एवं गणितीय कौशल पुस्तक निर्माण समिति के बलराम नेताम, रामनाथ यादव, कमल नारायण यादव एवं टीम, प्रत्येक संकुल से वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के शिक्षक, शिक्षा विभाग के विभिन्न संगठन प्रमुख अनिल ढीढ़ी, राजेश साहू, बाबूलाल ध्रुव, अविनाश लाल, अशोक साहू, शिक्षा ज्योति पीएलसी समूह, एक पहल पीएलसी समूह को प्रमाणपत्र व मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया।