महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जून। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने किया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. सोमनाथ पाण्डे ने की। विशेष अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी शामिल हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि डॉ.विमल चोपडा़ ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सीधे जनता की नब्ज पर हाथ रखते हैं और व्यापक आधार वाले चिकित्सक भाजपा के धरातल को मजबूत करने में अपना विशेष योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला कार्य समिति द्वारा कोरोना योद्धाओं मितानित, डॉक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नर्सेस व अन्य का सम्मान किया जाना है। जिन्होंने अपने जान की परवाह न करते हुए केवल जिले ही नहीं बल्कि पूरे देश को इस भयावह बीमारी से लडऩे में साथ दिया। डा. चोपाड़ा ने कार्यकर्ताओं को 11 जून से 20 जून तक सेवा सुशासन व गरीब कल्याण योजना का प्रचार प्रसार व विभिन्न सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि कांग्रेस सरकार की स्वास्थ सेवाओं की असफलताओं को जन जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं महिला मोर्चा के तत्वावधान में अटल आवास के निकट गरीब वर्ग बच्चों को चरण पादुका वितरण किया गया।