महासमुन्द
महासमुंद,11 जून। महासमुंद के विभिन्न पर्यावरण प्रेमी जन एवं सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर कल तीसरे दिन नगर की कुलदेवी महामाया मंदिर के किनारे स्थित महामाया तालाब की सफाई की। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में श्रमदान कर तालाब को साफ कर उसे प्रदूषण मुक्त करने में अपना अमूल्य योगदान दें।
इस स्वच्छता के कार्यक्रम में नेतृत्वकर्ता संस्था हमरभुइंया महासमुंद के नुरेन चन्द्राकर, वार्ड नम्बर 19 से त्रिभुवन महिलांग, राशि महिलांग, सती चन्द्राकर, महावीर फाउंडेशन से रविन्द्र जैन, परिवर्तन फाउंडेशन से सुनील साहू, तालाब संरक्षण संघ से किशोर साहू, संवेदना ग्रुप से जितेंद्र चंद्राकर, कुर्मी पारा से गोपाल सोनी, बुलु चन्द्राकर, द कैडेट क्लब से खेमू यादव, द एन्जॉय ग्रुप से विश्वनाथ, शिवा चन्द्राकर, मौर्य चन्द्राकर, मयंक सिन्हा, शिक्षक पर्यावरण संरक्षक ओमप्रकाश चन्द्राकर, हैप्पी क्लब से वैष्णवी अम्बिलकर, रूपा, अंकित महिलांग ने श्रमदान किया।