महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 जून। गांजा तस्करी के खिलाफ सिंघोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.22 करोड़ का 610 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी सिंघोड़ा की टीम ने 10 जून को वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा से महासमुंद के रास्ते मध्यप्रदेश की ओर आ रहे छह चक्के ट्रक सेे 610 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजा परिवहन करते आरोपी का नाम पुलिस ने विजय सिंह (44) सांई कॉलोनी संचार नगर कृषि उपज मण्डी जबलपुर मध्यप्रदेश बताया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने वाहन के पीछे डाला में आम के नीचे 122 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ रखा था। आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है, जबकि 122 पैकेटों में खाकी रंग के टेप से टेपिंग हुआ 610 किलोग्राम नमीयुक्त अवैध गांजा कीमती करीबन 1 लाख, 22 हजार रुपए, घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा छह चक्का ट्रक, एक नग मोबाईल, नगदी रकम 1500 रुपए बरामद किया गया है।