महासमुन्द

करणी कृपा स्टील एवं पॉवर प्लांट लगाने के विरोध में ग्रामीण-किसान लामबंद, धरना सत्याग्रह जारी
08-Jun-2022 9:29 PM
करणी कृपा स्टील एवं पॉवर प्लांट लगाने के विरोध में ग्रामीण-किसान लामबंद, धरना सत्याग्रह जारी

11 से तुमगांव परिक्षेत्र में खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह, कुकराडीह बंद-किसान मोर्चा

महासमुंद, 8 जून। हाईवे में स्थित गांव खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह के कृषि भूमि, वन भूमि, गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड धरना सत्याग्रह चल रहा है।  सत्याग्रह के 103 वें लगभग 105 किसान, जवान एवं महिलाओं ने भाग लिया।
 
धरना सत्याग्रह का नेतृत्व किसान नेता चैनुराम साहू (तुमगांव), नंदकिशोर यादव, नंदलाल सिन्हा, तारेंद्र यादव उप सरपंच ( खैरझिटी),उदयराम चंद्राकर,डेविड चंद्राकर ( कौंवाझर वालों ने किया।

सभा को तुमगांव परिक्षेत्र के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, चैनुराम साहू, उदय चंद्राकर,अमरदास टंडन, नाथूराम सिन्हा, बिषरू सिन्हा,नंदलाल सिन्हा, तोषण यादव, हेमसागर पटेल आदि ने संबोधित किया।

सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए नंदकिशोर यादव ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट को स्थापित करने के लिए कंपनी के मालिक कितना भी जोर लगा लें, किसी भी हालत में वहाँ उद्योग नहीं लगा सकते।

नंदलाल सिन्हा ने कहा कि सत्याग्रह स्थल पर नवधा रामायण का शुभारंभ कर दिया गया है। चैनुराम साहू ने भी संबोधित किया। उक्त जानकारी नंदकिशोर यादव तुमगांव क्षेत्र प्रभारी ने दी।


अन्य पोस्ट