महासमुन्द
विधायक निवास पहुंचे आप के पदाधिकारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जून। महासमुंद विधायक विनोद चन्द्राकर को ज्ञापन देने अम्बेडकर चौक से उनके निवास स्थान तक पैदल निकले आम आदमी पार्टी के नेता हसदेव बचाओ,जंगल बचाओ,कांग्रेस हटाओ की नारेबाजी करते हुए विधायक निवास पहुंचे। विधायक की अनुपस्थिति मेंं विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चन्द्राकर को एक पौधा भेंट किया और विधायक के नाम से ज्ञापन सौंपा। जिसमें हसदेव अरण्य बचाने का प्रयास उनके द्वारा क्यों नहीं किया जा रहा है, आप हसदेव को बचाना चाहते हंै या नहीं जैसा सवाल किया गया है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा है कि जब ग्रामीण साल 2019 से खदान खोलने का विरोध कर रहे हैं तो सरकार ने खनन की इजाजत क्यों और किसको फायदा पहुंचाने दी है? आम आदमी पार्टी का कहना है कि काटे जा रहे इसी जंगल पर आदिवासी ग्रामीणों की आजीविका निर्भर है और इससे प्रकृति को बड़ा नुकसान होगा। जंगल में रहने वाले लाखों जानवरों का जीवन समाप्त हो जायेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिषेक जैन,संजय यादव,भूपेन्द्र चन्द्राकर, राकेश झाबक, कादिर चौहान, पुनाराम निषाद, खेलावन साहू, भागीरथी साहू, कोमल सिंग खुशरो,भीखम साहू,हिरालाल निषाद,शशी गिरी,भूनेश्वर खरिया,कमल दीवान, डेविड गजेन्द्र, गेवेश साहू, कमलेश पटेल, रोहित निषाद, आदि उपस्थित थे।