महासमुन्द

तीन सडक़ दुर्घनाओं में एक की मौत, दो घायल
07-Jun-2022 3:21 PM
तीन सडक़ दुर्घनाओं में एक की मौत, दो घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जून।
साइकिलिंग कर अपने घर वापस जा रहे वृद्ध की सोमवार को सडक़ हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ  मामला दर्ज किया कर लिया है। दूसरी घटना में बीते रविवार को बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग के पहले तेज रफ्तार गैस वाहन, एक ट्रक के पीछे जा घुसी।

इससे गैस वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फ ंस गया। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 4 जून को भी एक सडक़ दुर्घटना में तुमगांव क्षेत्र के एनएच 53 स्थित ढाबा के आगे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ट्रकक्रमांक यूपी 82 एटी 2111 महासमुंद से रायपुर की ओर जा रहा था। इसके पीछे-पीछे गैस वाहन क्रमांक टीएन 88 सी 2882 आ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन बेलसोंडा क्रॉसिंग के पहले पहुंचे थे कि ब्रेकर को देख ट्रक के चालक ने ब्रेक मार दिया। वहीं पीछे तेज रफ्तार से आ रहे गैस गाड़ी का चालक अपने वाहन को रोक नहीं पाया और सीधे ट्रक के पीछे घुस गया। रफ्तार अधिक होने के कारण गैस वाहन के सामने हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को चोट आई है।

पुलिस के अनुसार एक अन्य घटना में वार्ड क्रमांक 3 मेन रोड बागबाहरा निवासी जगदेव सेन पिता रंजीत 70 साल सुबह पांच बजे रोजाना की तरह सोमवार को भी साइकिलिंग करने मुख्य मार्ग की ओर गए थे। दो-तीन किमी जाकर वापस बागबाहरा शहर की ओर अपने घर आ रहा थे। साइकिल सवार जैसे ही एनएच 353 स्थित सौरभ राइसमिल के सामने पहुंचा, उसी समय खरियार रोड ओडिशा की ओर से आ रही कार क्रमांक एमएच 40 एसी 9147 के चालक ईश्वर सिन्हा ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार जगदेव सेन अनियंत्रित होकर सडक़ में गिर गए। शरीर में अधिक चोट आने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक ग्राम मोंगरापाली खरियाररोड निवासी ईश्वर सिन्हा 22 साल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इसी तर तीसरी घटना में वार्ड क्रमांक.14 भाठापारा निवासी डोमन लाल 45साल शनिवार को अपनी बाइक सीजी 04 एपएफ 5751 में पत्नी लक्ष्वंतीन व बेटे नरसिंह के साथ ससुराल से वापस आ रहा था। एनएच-53 रोड में सामने चल रहे ट्रैक्टर के ब्रेक मारने से बाइक टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई और पत्नी व बेटा घायल हो गए। 


अन्य पोस्ट