महासमुन्द

391 ने नहीं दी पीएटी-पीवीटी प्रवेश परीक्षा
06-Jun-2022 7:39 PM
391 ने नहीं दी पीएटी-पीवीटी प्रवेश परीक्षा

महासमुंद, 6 जून। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पीएटी पीवीटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन कल रविवार को किया गया। इस प्रवेश परीक्षा के तहत महासमुंद जिला मुख्यालय में पांच सेंटरों में परीक्षा आयोजित हुई। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित हुई। इन पांच सेंटरों में महासमुंद जिले के कुल 1239 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें से 848 ही शामिल हुए और 391 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

रविवार को जिला मुख्यालय के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय मचेवा, शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा, महर्षि विद्या मंदिर मचेवा, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बरोंडा बाजार व जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षार्थियों के मुताबिक परीक्षा औसत रहा। सभी विषयों से संतुलित और आसान प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में 11 वीं और 12वीं के सिलेबस से प्रश्न पूछे गए थे। पीएटी परीक्षा के सुचारू संचालन में नोडल अधिकारी आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त एसआर कुर्रे, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहायक अभियंता राघवेन्द्र बहादुर सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी मनीराम यदु, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड के अनुविभागीय अधिकारी एमके ठाकुर, कृषि विभाग उप संचालक अमित कुमार मोहंती, डीईओ एस. चंद्रसेन, तीन सदस्यीय उडऩदस्ता दल में तहसीलदार प्रेमूलाल साहू, व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे व सहायक कार्यक्रम समन्वयक डीएन जांगड़े का सहयोग रहा। 


अन्य पोस्ट