महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर बिरकोनी में बिरकोनी युवा संगठन द्वारा हसदेव अरण्ड की कटाई के विरोध में मानव श्रृंखला बनाया गया। जिसका उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में जंगल का महत्व बताना था। इस दौरान युवाओं ने बताया कि जंगल मानसून को आकर्षित करते हैं। तब वर्षा होती है।
वर्षा का जल पेड़ की जड़ों से भूमिगत होता है। पेड़ मृदा का कटाव रोकते हैं। वातावरण की गर्मी कम करते हैं। जंगल कटने से पर्यावरण आया संतुलन बिगड़ेगा तो जल, जीवन पर संकट आएगा। इसलिए हसदेव ही नहीं वनों की कहीं भी कटाई हो रही हो, उसे रोकना होगा। मानव श्रृंखला में सौरभ चन्द्राकर, दीपक चन्द्राकर, ताम्रध्वज निषाद, हरिशंकर साहू, विष्णु साहू, युवराज चन्द्राकर, सूरज मालेकर, अंकुर साहू, भोलू चन्द्राकर, मनोज यादव, अमन चन्द्राकर, हिरामन साहू, सूरज राजपूत, सूरज सोनी, जीवन निषाद, सागर चन्द्राकर व युवाजन उपस्थित थे।