महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जून । 7 सीजी बटालियन एनसीसी रायपुर के कमान अधिकारी कर्नल चेतन गुरुबक्श के मार्गदर्शन एवं सूबेदार गुरुलाल सिंग एवं हवालदार धम्ना राम की उपस्थिति में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नाकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद और शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के तारतम्य में महाविद्यालय के कैडेट सुमन कुमार और विद्यालय के कैडेट देव्याक्ष निर्वाण को 1000 रुपए की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र और साथ ही महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. ईपीचेलक और विद्यालय के प्राचार्य हेमेंद्र आचार्य को मोमेंटो प्रदान कर सम्मनित किया गया।
मालूम हो कि यह पुरुस्कार बेस्ट कैडेट में चयन होने पर दिया जाता है जो की महाविद्यालय कैडेट सुमन कुमार ने 27 सीजी बटालियन एनसीसी रायपुर व्दारा आयोजित रिपब्लिक डे कैंप के डिकेट टू और सलेक्शन कैंप में शामिल हुआ है जिससे सुमन कुमार का नाम बेस्ट कैडेट के लिए चयन किया गया। सुमन कुमार ने कैंप के बारे में बताया की इन कैंपो में सभी कैडेटो को एक साथ मिलजुल कर काम करने के साथ-साथ सब के साथ अनुशासित होकर रहना सिखाती हैं।
इस प्रकार के कैंपो में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से कैडेट्स शामिल होते हैं। जिसमें कैडेट सुमन कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया और छत्तीसगढ़ के साथ जिले का भी नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि पर शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नाकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेट प्रदीप कन्हेर और शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद अधिकारी सेकेण्ड ऑफिसर चमन लाल चंद्राकर ने शुभकामनाएं दीं।
इस पर महाविद्यालय परिवार और विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं। इस उपलब्धि पर डॉ अनुसूया अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन एडॉ मालती तिवारी, डॉ रीता पांडेय, डॉ नीलम अग्रवाल, डॉ वैशाली गौतम हिरवे, अजय राजा, हिमांशु भारतीय, दिलीप लहरे, राजेश शर्मा, कुंदन देवांगन, महेश कुम्भकार ने कैडेटों की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।