महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जून। स्थानीय सिविल लाइन स्थित आवासों का बुरा हाल है। जिला सहकारी बैंक के शौचालय का पानी घरों के अंदर और सडक़ में बह रहा है। गंदा पानी देखने के लिए अधिकारी भी नहीं जा रहे है। पास के क्वार्टर में निवासरत कर्मचारी परिवार गंदगी से परेशान है। बताया जा रहा है कि जहां कर्मचारी रहते हैं वह आवास भी जर्जर है। नागरिकों ने कई बार आवेदन दिया लेकन आज तक आवेदन पर संज्ञान नहीं लिया गया है।
जिला सहकारी बैंक में बने शौचालय का पानी बाहर निकलकर नाली नहीं होने के कारण क्वार्टर के घरों में घुस रहा है। यह नई समस्या है। इसके बदबू से लोग परेशान हैं। कई बार अधिकारी को शिकायत की गई है। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई है। यहां रहने वाले लोगों ने कहा कि बारिश का दिन आ रहा है।
आवास की दीवार की ईंट घुलने लगी है। लोगों ने कहा कि मचकुरी लाइन के इस क्वार्टर में विभाग के कोई भी अधिकारी यहां रहने वाले कर्मचारियों को देखने तक नहीं आते है। लोग बदबू से परेशान रहते हैं। नाली भी नहीं है और बच्चे यहीं पर खेलते रहते हंै। घर में बदबू के कारण सोना भी मुश्किल हो जाता है। इसकी शिकायत पार्षद व अधिकारी से की गई है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। अभी चार पांच दिनों में बारिश के दिन आने वाली है उसमें और भी परेशानी होगी।