महासमुन्द

मुक्तांजलि वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार 4 घायल
05-Jun-2022 3:35 PM
मुक्तांजलि वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार 4 घायल

महासमुंद, 5 जून। मुक्तांजलि वाहन की टक्कर से कल बाइक पर सवार 4 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घायलों को पटेवा सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने बाइक सवार की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अुनसार ग्राम ठाना थाना आमगांव जिला गोदिंया महाराष्ट्र वर्तमान पिथौरा निवासी रवि सोनवानी उसका भाई करण सोनवानी व परिवार के जितेन्द्र रावत तीनों अपनी-अपनी बाइक से आरंग जाने के लिए निकले थे। करण सोनवानी अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 सीएक्स 7420 में था। वह अपनी पत्नी पूजा सोनवानी, बेटा आरूष सोनवानी व बेटी आरूषि सोनवानी के साथ ग्राम गड़बेड़ा से एनएच 53 रोड होते आरंग जा रहे थे। दोपहर सुबह 11 बजे एनएच 53 ग्राम छिन्दौली चौक के पास पहुंचे थे कि झलप से रायपुर की ओर जा रही मुक्तांजलि वाहन क्रमांक एमपी 09 एडी 0339 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए करन सोनवानी की बाइक को टक्कर मार दी। इससे करन उसकी पत्नी व बच्चे सडक़ में गिर गए। घायलों को संजीवनी 108 की सहायता से इलाज के लिए पटेवा अस्पताल लाया गया।
 


अन्य पोस्ट