महासमुन्द

करणीकृपा स्टील प्लांट के खिलाफ किसानों के 100 दिन का सत्याग्रह पूरा, महासमुंद में प्रदर्शन कल
05-Jun-2022 3:33 PM
करणीकृपा स्टील प्लांट के खिलाफ किसानों के 100 दिन का सत्याग्रह पूरा, महासमुंद में प्रदर्शन कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जून।
हाईवे में स्थित गांव खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह के कृषि भूमि, वन भूमि, गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड धरना सत्याग्रह चल रहा है। कल सत्याग्रह के 100 वें लगभग 125 किसान, जवान एवं महिलाओं ने भाग लिया।

आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने किसानों को संबोधित किया। सत्याग्रह सभा को संबोधित करते राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने सत्याग्रह सभा को संबोधित करने के पूर्व सत्याग्रह स्थल पर स्थापित भगवान महादेव की मूर्ति एवं चबूतरा को एसडीएम एवं तहसीलदार ग्रे थे, वहां खड़े होकर तुड़वाये थे, वहां  पुन: शिव की मूर्ति स्थापित किया।

बाद सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन का गढ़ महासमुंद जिला के खैरझिटी में आज धरना सत्याग्रह का 100 वें दिन इतिहास के रचने में किसान मोर्चा ने नेताओं ने  सफल हुए हैं। हमारे सत्याग्रही किसान भाइयों एवं बहनों ने संयम एवं अनुशासन के जरिये इतिहास रचने में सहायक हुए हैं। जब तक गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट स्थापित करने षडयंत्र रचा जाएगा तब तक धरना सत्याग्रह जारी रहेगा।
 


अन्य पोस्ट