महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जून। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बच्चों को हाईटेक शिक्षा देने पर शिक्षा विभाग डिजिटल लैब निर्माण करने की तैयारी में जुट गई है। जिले के कुछ स्कूलों में ये इस लैब निर्माण होगा, वहां के बच्चे सीधे हाईटेक सिस्टम से पढ़ाई करेंगे। यानी जो बच्चे स्कूल में पढ़ाई करेंगे, उसके बाद उसे विशेष जानकारी लेना है तो किताब के अलावा सीधे डिजिटल लैब से सारी जानकारियां ले सकते हैं। इस डिजिटल लैब में कक्षा 9 से 12 तक के विषयों की किताबें व उससे जुड़ी जानकारियां होंगी।
मालूम हो कि बता दें कि शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शिक्षा विभाग तमाम कोशिश कर रहा है। इस साल भी कुछ अलग कर बच्चों के शिक्षा स्तर व पढ़ऩे की क्षमता को हाईटेक करेंगे। इसके लिए ब्लैक बोर्ड से की.बोर्ड योजना लांच की जा रही है। ये जिले के 161 स्कूलों में लांच की जाएगी। इस स्कूलों में हाईटेक क्लासेस स्थापित की जाएगी। इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। इसे एक संस्था के द्वारा स्थापित किया जाएगा। ये सारी व्यवस्था केंद्र सरकार के द्वारा कराई जा रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक कार्यक्रम अधिकारी कोमल चंद्राकर के मुताबिक अभी स्कूल का सर्वे हुआ है। अगामी कार्य की जानकारी नहीं है। सेटअप तैयार करने की तैयारियां चल रही है। शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद ही योजना चालू होगी।
उन्होंने बताया कि नवमीं से बारहवीं के बाद मिडिल स्कूलों के बच्चों को भी हाईटेक पढ़ाई करने की दिशा में काम चल रहा है। मिडिल स्कूलों में भी इसे लेकर तैयारियां चल रही है। इस योजना का संचालन बेनेट कोलमन संस्था के द्वारा किया जा रहा है। यह योजना पांच साल तक चलाई जाएगी। संस्था द्वारा 161 स्कूलों का सर्वे किया गया है। कुछ स्कूलों में छोटी.छोटी कमियां हैं जिसे जल्द ही दूर कर किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सरकार संस्था को स्कूलों में न सिर्फ स्थान देगी, बल्कि उसे लैब की तरह विकसित करना और प्रशिक्षकों को नियुक्ति तथा उसके मेंटेनेंस और मॉनिटरिंग का जिम्मा संस्था का है।
अगामी 16 जून से स्कूल खुलेंगे। स्कूल खुलने के लिए मात्र 10 दिन ही शेष रह गए हैं। लेकिन डिजिटल लैब का निर्माण अभी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी सत्र में दिसंबर तक स्कूलों में डिजिटल क्लासेस शुरू होंगे। संस्था के कोआर्डिनेटर और प्रशिक्षकों द्वारा संबंधित स्कूलों के पांच.पांच शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। यह शिक्षक प्रशिक्षित हो जाएंगे उसके बाद योजना का क्रियान्वयन स्कूलों में होगा।
जिले के 161 स्कूलों बनाए गए हाईटेक क्लास में लगे पुराने प्रोजेक्टर व कम्प्यूटर सहित सारे सामान को केंद्र सरकार के आदेश से वापस ले गए हैं। इन स्कूलों में पांच साल पहले केंद्र सरकार की आईसीटी यानी सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी योजना के तहत पढ़ाई कराई जा रही थी।
अब नए सिरे से ठेका दिया गया है, जो अपने हिसाब से पूरा सामान नया लाएगी और अपडेटेड डिजिटल लैब का निर्माण करेगी। स्कूल भी यू डाइस कोड के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा ही चयनित किए जा रहे हैं।