महासमुन्द

अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन की मौत
05-Jun-2022 11:38 AM
अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन की मौत

हाईवे पर बेकाबू होकर खेत में पलटी कार,  दो की मौत
कार की चपेट में एक मौत, एक जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 5 जून।
शनिवार शाम को बसना थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे- 53 पर  पौंसरा के पास एक कार के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य घटना में पिथौरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेमरा बगदाई मंदिर के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, जिससे एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

शनिवार शाम करीब चार बजे बसना थाना क्षेत्र के पौंसरा के पास एनएच 53 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की स्पीड अधिक होने के कारण कई बार पलटी खाई। जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की लाश अलग-अलग जगह मिली।

बसना थाने से मिली जानकारी अनुसार इस सडक़ हादसे में खेसा थाना पंचकोशी जिला जामनगर गुजरात निवासी हार्दिक भाई मोंगरा पिता चंदू भाई (33) व अंकित भाई भागरिया पिता अमोभाई भागरिया (33) की मौत हो गई। ये दोनों कार क्रमांक जीजे 03 जेआर 4260 में सरायपाली से रायपुर की ओर जा रहे थे।

हादसे में कार अनियंत्रित होकर पलटी मारते हुए रोड से उतर गई और करीब 100 मीटर की दूरी पर खेत में जा गिरी।

घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शवों को बाहर निकल कर एम्बुलेंस में भेजा गया, परन्तु दोनों सवारों की मौत की पुष्टि के बाद शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वहीं एक अन्य घटना में पिथौरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेमरा बगदाई मंदिर के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रौंदा। हादसे में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक महिला एवं गंभीर रूप से घायल पति राकेश बरिहा निवासी बरडीपा सांकरा बताए जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट