महासमुन्द
उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण की समय-सीमा 7 तक बढ़ाई गई
04-Jun-2022 3:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,4 जून। राज्य शासन द्वारा महासमुंद जिले के अंतर्गत संचालित समस्त उचित मूल्य की दुकानों में संलग्न राशनकार्डधारी जो किसी कारणवश माह मई 2022 में ई.पॉश मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का उठाव नहीं कर पाये हैं तथा खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित हो गए हैं।
ऐसे समस्त राशन कार्डधारियों की माह मई 2022 के खाद्यान्न वितरण की पात्रता 07 जून 2022 तक वृद्धि कर दी गई है। जो राशनकार्डधारी माह मई 2022 का राशन उठाव अब तक नहीं कर पाए हैं, वे इस माह की 07 तारीख तक पूर्व माह मई 2022 के खाद्यान्न का उठाव कर सकते हैं। इस संबंध में शासन द्वारा जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानों के ई.पॉश मशीन में आवश्यक प्रावधान उपलब्ध करा दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे