महासमुन्द
बिजली उपकरण भीषण गर्मी में ओवरलोड झेल नहीं पा रहे, आगजनी की घटनाएं हो रही
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जून। भीषण गर्मी के कारण गुरुवार रात पौने 12 बजे बिजली ऑफि स स्थित 132 केवी उपकेंद्र पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के एक करंट ट्रांसफ ार्मर में आग लग गई और थोड़ी ही देर में ट्रांसफ ार्मर ब्लास्ट हो गया। इस आगजनी के बाद पूरे शहर की बिजली करीब पौन घंटे के लिए बंद रही। गर्मी से परेशान लोग रात में ही बिजली दफ्तर शिकायत के लिए पहुंचे तो आग देखकर सहम गए। ट्रांसफार्मर करीब दो घंटे तक जलता रहा। इसे कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया जा सका।
पिछले एक-दो दिन के भीतर भीषण गर्मी से आगजनी की पांच घटनाएं सामने आई है। इस आगजनी से लोगों को नुकसान हुआ है, वहीं विभाग को भी काफी क्षति पहुंची है।
विभाग के अनुसार बीते तीन सालों में मई महीने के दौरान होने वाली बिजली खपत 7.58 करोड़ यूनिट से बढक़र 14.94 करोड़ यूनिट हो गई है। विभाग के उपकरण भीषण गर्मी में ओवरलोड झेल नहीं पा रहे हैं। इससे आगजनी की घटनाएं हो रही है। बिजली खपत बढऩे के चलते ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का यह भी मानना है कि तकनीकी फ ाल्ट के कारण भी ट्रांसफ ार्मर में आग लग जाती है।
शहर में 132 केवी उप केंद्र की प्रभारी सहायक अभियंता लता जगत हैं। उनके मुताबिक उप केंद्र में शहर की बिजली सप्लाई के लिए दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसे वन व टू में बांटा गया है ताकि शहरवासियों को उप केंद्र में फ ाल्ट आने के बाद कुछ ही घंटों में बिजली आपूर्ति किया जा सके। गुरूवार रात पौने 12 बजे उपकेंद्र के ट्रांसफ ार्मर क्रमांक वन में गर्मी तथा अन्य तकनीकी कारणों से आग लग गई। इसके चलते बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही उपकेंद्र पहुंच निरीक्षण करने के बाद ट्रांसफार्मर क्रमांक-2 को चालू कर बिजली व्यवस्था बहाल की गई।
जानकारी मिली है कि बिजली बंद होने के 15 मिनट के भीतर बिजली नहीं आई तो शहर के लोग कारण जानने बिजली ऑफिस पहुंचने लगे। रात सवा 12 बजे बिजली दफ्तर परिसर में हंगामा होने लगा। कई लोग ट्रांसफार्मर जलते देख वापस लौट गए। आगजनी के बाद दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई। कल शुक्रवार को एक रायपुर के डोमा व दूसरा राजिम से दो करंट ट्रांसफ ार्मर मंगाया गया। अब जले हुए करंट ट्रांसफार्मर को हटाकर नया लगाया जाएगा। वहीं दूसरा ट्रांसफार्मर बैकअप के लिए रखा गया है।
(आगजनी की दूसरी घटना गुरुवार रात ही पठियापाली के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड 53 बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। इसकी कीमत 2 लाख 25 हजार 4 सौ रुपए बताई जा रही है। ग्राम काशीपाली से ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 डी 3803 में 53 बोरा तेंदूपत्ता भरकर महासमुंद आ रहा था। पठियापाली के पास खेत में लगी आग एक चिंगारी हवा से ट्रॉली में लोड पत्तों में गिरी। जिससे आग लग गई।)
(आगजनी की तीसरी घटना गुरुवार को बसना स्थित एक फर्नीचर गोदाम में हुई। यहां आग लगने से सामान जलकर खाक हो गया।
डायल 112 की टीम ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी इस नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले में पुलिस का कहना है कि जब तक संचालक की ओर से जानकारी नहीं दी जाएगी, तब तक वे नुकसान के बारे में कुछ नहीं कह सकते।)