महासमुन्द

प्राथ.वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक ने फर्जी हस्ताक्षर कर 44 हजार निकाले, जुर्म
04-Jun-2022 3:10 PM
प्राथ.वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक ने फर्जी हस्ताक्षर कर 44 हजार निकाले, जुर्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 जून।
प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति महासमुंद के प्रबंधक द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर 44 हजार रुपए की हेरा-फेरी का मामला सामने आया है।
शिकायत के बाद जांच में सामने आई है कि प्रबंधक ने 55 रुपए प्रति मानक बोरा देने के बजाए 27 रुपए प्रति मानक बोरा का वितरण किया है। शेष राशि फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने तीन समितियों में जाकर जांच की। तब पता चला कि मुंशी को वितरण के लिए राशि मिली ही नहीं है। वन परिक्षेत्र अधिकारी टीआर सिन्हा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को बताया है कि वनोपज समिति प्रबंधक रामकृष्ण मिरी ने शाखकर्तन श्रमिकों द्वारा बनाए गए कुल 18 प्रमाणकों की कुल राशि 88 हजार रुपए थी, इसमें 44 हजार रुपए भुगतान कर आधी राशि का गबन किया।
वन क्षेत्रपाल जिला यूनियन महासमुंद शकील कुरैशी ने 24 मई को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पाया कि  प्रबंधक के चेक क्रमांक 245558 से राशि 1 लाख 8 हजार आहरण किया गया था। समिति के 18 फ ड़ों में प्रबंधक ने सभी फ ड़ मुंशियों को 55 रुपए प्रति मानक बोरा के दर से भुगतान नहीं किया और आहरित राशि का 50 प्रतिशत भुगतान किया। इसके बाद फर्जी प्रमाणक तैयार कर श्रमिकों के फर्जी हस्ताक्षर करके 44 हजार रुपए स्वयं रख लिए।

अमावस के फ ड़ मुंशी अनिल ढीढी ने अपने बयान में कहा है कि 5500 रुपए के प्रमाणक में हस्ताक्षर करवा मात्र 2750 रुपए दिए गए और सभी श्रमिकों का भुगतान निपटाने कहा गया। फड़ मुंशी को भुगतान देने ग्राम अमावस प्रबंधक मिरी 17 मई को गए थे। प्रमाणक की राशि 5500 के साथ श्रमिक सूची में श्रमिकों के फर्जी हस्ताक्षर पाए गए।

मजदूरों के लिए बयान
एक जून को जांच कार्रवाई के लिए समिति की फड़ ग्राम गोपालपुर के आश्रित ग्राम मुस्की जाकर शाखकर्तन मजदूरों का बयान, पंचनामा लिया गया। इस दौरान उपस्थित 6 मजदूरों ने बताया कि उन्हें 1 जून 2022 तक भुगतान नहीं किया गया है। फड़ मुंशी ने बताया कि प्रबंधक ने 2000 रुपए ग्राम मुस्की 30 मई को शाखकर्तन भुगतान के लिए दिया है, जिसे मुंशी ने भुगतान नहीं किया है। इसी तरह झालखमरिया फ ड़ में भी राशि 8250 की राशि में फ र्जी प्रमाणक प्रस्तुत किए गए। सभी 18 फ ड़ों के प्रमाणक में प्रथम दृष्टया फ र्जी हस्ताक्षर युक्त पाए गए हैं। प्रबंधक द्वारा 30 मई को प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति का शाखकर्तन भुगतान पूर्ण हो जाने की जानकारी जिला यूनियन कार्यालय में गलत दी गई है।


अन्य पोस्ट