महासमुन्द
पाइप लाइन लीकेज
03-Jun-2022 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जून। शहर के सात ओवरहेड टैंक जिस पाइपलाइन के माध्यम से भरते हंै, वहीं पाइपलाइन पानी के प्रेशर से बुधवार को लीक हो गया। हालांकि इस लीकेज से पानी सप्लाई में किसी तरह की बाधा नहीं आई। पालिका के कर्मियों ने लीकेज की जानकारी मिलते ही जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खोदकर कुछ ही घंटों में लीकेज को बंद कर दिया।
मालूम हो कि एक दो दिन पहले यह राइजिंग पाइप से पानी लीकेज हो रहा था। जिसकी जानकारी कुछ लोगों ने पालिका को दी थी। शहर के सभी 30 वार्डों में महानदी की पानी सप्लाई होती है। पालिका महानदी से टैंकों को भरने व शहरवासियों को शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए 11 करोड़ रुपए खर्च भी पालिका ने की है। पानी के प्रेशर के कारण पाइपलपाइन लीकेज की समस्या आती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे