महासमुन्द

सहायक प्रबंधक केआर नायक को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
02-Jun-2022 3:01 PM
सहायक प्रबंधक केआर नायक को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जून।
बीते मंगलवार की देर शाम स्थानीय जिला विपणन संघ कार्यालय परिसर श्रीराम चरित मानस की चौपाईयां और काव्य की पंक्तियों  के साथ सहायक प्रबंधक केआर नायक को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। श्री नायक फेडरेशन में 41 साल सेवा देने के बाद 31 मई को सेवानिवृत्त हुए। उनके सम्मान में विभाग द्वारा विदाई समारोह का आयोजन रखा गया था। वे अपने सेवा के दौरान के खट्टे मीठे अनुभवों को श्रीराम चरित मानस की चौपाईयां और काव्य की पंक्तियों से अभिव्यक्त कर रहे थे।

श्री नायक को विदाई देने उनके साथ पूर्व में काम किए दूर-दराज के कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। जिला विपणन अधिकारी राहुल अंड्रसकर, तत्कालीन जिला विपणन अधिकारी जयदेव सोनी, फेडरेशन कर्मचारी संघ अध्यक्ष किशोर चंद्रा, उपाध्यक्ष कान्हा सिंह ठाकुर आदि ने श्री नायक के कार्यों एवं व्यवहार की सराहना करते हुए उनके सुदीर्घ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना कीं। अधिकारी-कर्मचारियों ने शॉल.श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया।

इस मौके पर श्री नायक ने कर्मचारी संघ को 5100 रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन किशोर चंद्रा ने किया। श्री नायक ने शासकीय सेवा के दौरान मिले प्रत्यक्ष.अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए और विदाई समारोह में उपस्थित समस्तजनों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर सहायक लेखा अधिकारी युनिशा अजय, फड़ प्रभारी हितेश शर्मा, लेखापाल आकाश जांगड़े, जौंदा से इरदेश साहू, बलराम वर्मा, रेवाराम साहू, किशोर निर्मलकर, कुरूद भांठा से नोखे साहू, बकतरा लखौली से कुंजलाल चंद्राकर, हर्ष चंद्राकर, धान संग्रहण केंद्र महासमुंद से कान्हा ठाकुर, जहीब खान, राजेंद्र चंद्राकर, चोवाराम साहू, गणेशराम साहू, जिला कार्यालय से जितेंद्र राव, लक्की छाबड़ा, गोपी, ईश्वरी कन्नौजे, युगल किशोरी पांडेय आदि समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।  


अन्य पोस्ट