महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जून। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक रोशनी राजपूत झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर 2022 में सम्मिलित हुईं। जानकारी अनुसार भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय और क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना बिहार झारखंड के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना की राष्ट्रीय एकता शिविर गत दिवस 18 मई से 24 मई तक जमशेदपुर झारखंड में आरका जैन यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ की टीम ने इस राष्ट्रीय एकता शिविर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संगठन व्यवस्था में 12 सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना नशीने के निर्देशन में 12 सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस शिविर में 11 राज्यों के स्वयंसेवकों में एक साथ राष्ट्रीय एकीकरण की भावना का अभूतपूर्व प्रदर्शन प्रतिपादित हुआ। स्वयंसेवकों को क्षेत्रीय निदेशक छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश राज्य ए एस कबीर, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ समरेंद्र सिंग एवं कार्यक्रम समन्वयक नीता वाजपेई, लिा संगठक डॉ मालती तिवार, कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार राजा और राजेश्वरी सोनी समेत महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों एव स्वयंसेवकों ने रोशनी राजपूत को बधाई दी है।