महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 मई। राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा व केंद्र शासन के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता स्वीकृत नहीं करने के विरोध में कल छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने रैली निकालकर कलेक्टोरेट का घेराव किया। सोमवार दोपहर ढ़ाई बजे फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशिक्षण केंद्र से रैली निकाली और कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टोरेट के बाहर नारेबाजी कर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने डिप्टी कलेक्टर एसके टंडन को अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा जिसमें मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन की सूचना दी गई है।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2019 से केंद्र शासन के समान देय तिथि से स्वीकृत किया गया है। राज्य शासन के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से स्वीकृत दिया गया था। जबकि केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2019 से स्वीकृत किया गया था।
इसके फलस्वरूप राज्य शासन के कर्मचारी अधिकारियों को 1 जुलाई 2019 से 30 जून 2022 तक प्राप्त वेतन में आर्थिक क्षति हुआ है, जो आज तक हो रहा है। फेडरेशन के द्वारा 4 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री से वार्ता में पक्ष रखा गयाए जिस पर बाद में निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया थाए लेकिन शासन ने निर्णय नहीं लिया।