महासमुन्द

सिंहदेव ने स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों की आपूर्ति, बिक्री और इनसे हो रही कमाई के बारे में जाना
31-May-2022 2:58 PM
सिंहदेव ने स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों की आपूर्ति, बिक्री और इनसे हो रही कमाई के बारे में जाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 मई।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने कल अपने महासमुंद प्रवास के दूसरे दिन जिला पंचायत परिसर में जिले की स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर इन समानों को तैयार करने के लिए कच्चे माल की आपूर्ति, बिक्री और इनसे हो रही कमाई के बारे में भी जानकारी ली। श्री सिंहदेव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित जिले के विभिन्न समूहों द्वारा निर्मित मिट्टी के सामान, छिंद के समान, लड्डू, पापड़, बड़ी, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अचार, साबुन, फिनॉयल, हैण्ड सैनिटाइजर, हैण्ड वॉश, टॉयलेट क्लीनर, वॉशिंग पाउडर, अगरबत्ती, पेन, मोबाइल पर्स,  पैरदान, चूड़ी, कुशन, खस और बांस से निर्मित सामग्रियों को बारीकी से देखा।
 


अन्य पोस्ट