महासमुन्द
महासमुंद, 30 मई। ग्राम सांकरा में कल रविवार को कुम्भकार समाज फुलझर अंचल के अंतर्गत सांकरा सर्किल के सभापति का चुनाव हुआ। इस दौरान केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष भोलेनाथ राणा और कोषाध्यक्ष तीर्थराम राणा मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभापति के चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पश्चात लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराया गया। जिसमें नंद कुमार देवसराल को 29 वोट, सुशील राणा सांकरा को 55 वोट और श्रवण कुमार राणा पडक़ीपाली को 79 वोट मिले। वोटों की गिनती के बाद श्रवण राणा को विजयी घोषित किया गया।
इस दौरान श्रवण ने समाज हित में काम करने का आश्वासन दिया। सभापति चुनाव के बाद कार्यकारिणी के सदस्यों का मनोनयन किया गया। जिसमें उपसभापति किर्तीलाल राणा लोहरकोट, सचिव संजय राणा सांकरा, कोषाध्यक्ष पुनीत राणा तिलनजनपुर, सह सचिव नवीन राणा सांकरा को घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुमरमणि राणा लारिपुर, सुमेश राणा पडक़ीपाली, जगेंद्र राणा सागुनढाप, चैनसिंग बया, लोचन राणा परसवानी, योगेश राणा, रविलाल राणा देवसराल, लोचन राणा बिजराभांठा, उसत राणा पंडरीपानी को मनोनीत किया गया। चुनाव में सांकरा सर्किल में सम्मिलित 24 गांव के कुम्भकार समाज के लोगों ने भाग लिया।