महासमुन्द

पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए 239 ने ही परीक्षा
30-May-2022 4:22 PM
पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए  239 ने ही परीक्षा

महासमुंद, 30 मई। पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश के लिए रविवार को दो केंद्रों में परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण से हुई जिसमें 400 ने परीक्षा देने के लिए अपना पंजीयन कराया था लेकिन मात्र 239 ने ही परीक्षा दी। 161 परीक्षार्थी ने परीक्षा नहीं दी। वे अनुपस्थित रहें। परीक्षा देने वाले आए परीक्षार्थियों में किसी ने कहा गणित, रसायन व भौतिक के सवाल सरल आए थे, तो कि किसी ने कठिन बताया। मालूम हो कि यह परीक्षा कल रविवार की सुबह 9 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक हुई। 

 


अन्य पोस्ट