महासमुन्द

जलकी पहुंचे तीनों दंतैल, एक ने बाड़ी में घुसकर केले की फसल रौंदी, दो गांव के बाहर घूमते रहे
28-May-2022 6:25 PM
जलकी पहुंचे तीनों दंतैल, एक ने बाड़ी में घुसकर केले की फसल रौंदी, दो गांव के बाहर घूमते रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई।
बार से महासमुंद क्षेत्र में वापस लौटे दंतैलों का उत्पात जारी है। गुरूवार की रात एक दंतैल ग्राम जलकी पहुंचा। यहां एक किसान की बाड़ी मेंं घुसकर केला पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। वहीं दो दंतैल गांव के बाहर घूम रहे थे। सुबह होते ये तीनों दंतैल अरंड, मोहंदी होते हुए फिर फिंगेश्वर की ओर बढ़े। कल शुक्रवार रात तीनों दंतैल को जीवतरा-कोना के पास देखे जाने की सूचना मिली है।

वन विभाग की टीम दंतैल के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों को अलर्ट भी किया गया है। जानकारी के अनुसार तीन दंतैल एक दिन पहले ग्राम जलकी के पास थे। इसमें से एक दंतैल जलकी के किसान श्रवण यादव की बाड़ी में घुस गया था। रात में जब किसान को पता चला कि बाड़ी में दंतैल घुसा है तो परिवार सहम गया। सभी घर के अंदर ही छिए हुए थे। इधर दंतैल बाड़ी में उत्पात मचाते हुए केले के पेड़ों को उखाड़ दिया और अन्य फसलों को भी रौंद दिया। इसके बाद सुबह होते तीनों आगे बढ़ गए। वन विभाग के अनुसार तीनों दंतैल कक्ष क्रमांक 78, 79,  80 जीवतरा और कोना के जंगल पहाड़ी में विचरण कर रहे हंै। इसे देखते हुए ग्राम जिवतरा, बकमा, क़ोना, खट्टी, बोरियझार, धनसुली में अलर्ट जारी कर दिया है।
 


अन्य पोस्ट