महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इस साल नहीं होगा क्योंकि इस शिविर का स्वरूप बदल दिया गया है। प्रतिभागियों के बीच सीेधे खेल प्रतियोगिता कराई जाएगी। मालूम हो कि ग्रीष्मकालीन शिविर में खेलों के प्रशिक्षक नहीं होने के बावजूद शिविर लगाकर खिलाडिय़ों को खेल मैदान बुलाया जाता था। इससे खिलाडिय़ों को काफी नुकसान भी हो रहा था। इसलिए इस बार प्रशिक्षण की जगह सीधे प्रतियोगिता होगी और खिलाडिय़ों को टैलेंट दिखाने का अवसर मिलेगा। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों को प्रमाण-पत्र की जगह सामग्री मसलन पुरस्कार दिया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्देश दिए हंै। विकासखंड दलीय खेल के प्रत्येक वर्ग एवं समूह में चारदल गठित किए जाएंगे। जिनकी प्रतियोगिता कराते हुए विजेता दल घोषित किए जाएंगे। विकासखंड स्तर पर प्रदर्शन के आधार पर विजेता दल एवं अन्य दल में से खिलाडिय़ों का चयन कर प्रत्येक वर्ग में एक दल का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके लिए जिला खेल अधिकारी दलीय विधाओं एवं एकल विधाओं के लिए चयनकर्ता, मंडल बनाएंगे जो प्रत्येक विधा के विशेषज्ञ गे।
गौरतलब है कि कोविड काल के दो साल पूर्व हर साल गर्मी के सीजन में खिलाडिय़ों को खेल से जोडऩे खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाता था। इस शिविर के दौरान सुबह खिलाडिय़ों को चना का वितरण भी किया जाता था। सुबह शाम खिलाड़ी शिविर में भाग लेकर खेलों से जुड़ते थे। इसके बाद शिविर के अंत में खिलाडिय़ों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाता था।