महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई। नाबालिग लडक़ी के साथ रेप का आरोप सिद्ध होने पर फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश योगिता विनय वासनिक ने दो युवक ों को धारा 363, 366, धारा 06 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। धारा 363 में 5, 366 में 7 व धारा 06 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में 20 वर्ष की होगी।
अभियोजन के अनुसार 4 जुलाई 2020 को पिथौरा थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस नाबालिग की खोजबीन कर रही थी। 7 जुलाई 2020 को पुलिस ने नाबालिग को आरोपियों के पास से बरामद किया। प्रार्थिया ने बताया कि खपराखोल खुर्द थाना पिथौरा निवासी पुराण नायक (19) व ठाकुरदिया पिथौरा निवासी बिरजू नायक (25) बाइक में आए और मोबाइल दिखाकर पानी में कुछ डालकर पिलाया। प्रार्थिया बेहोश हो गई और उसके साथ एक ने रेप किया। जबकि दूसरा उसका साथ देता रहा।