महासमुन्द

नौतपा: दूसरे दिन बारिश के बााद आज मौसम नरम
27-May-2022 3:54 PM
नौतपा:  दूसरे दिन बारिश के बााद आज मौसम नरम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 मई।
आज नौतपा का तीसरा दिन है सुबह की शुरूआत 30 डिग्री तापमान के साथ हुई है। कल दूसरे दिन गुरूवार को पहले दिन के तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे था। कल अलसुबह बारिश हुई। इसके बाद बदली छाई रही। कुछ देर के लिए मौसम खुला रहा। दोपहर तीन बजे बारिश के छींटे पड़े। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे फिर से तेज अंधड़ चली और बारिश हुई।

बारिश से न्यूनतम पारा में गिरावट आई है। परसों बुधवार को नौतपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। कल गुरूवार को यानी नौतपा के दूसरे दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रोहणी का प्रभाव कम, इसलिए तापमान में कमी

पंडितों के मुताबिक सूर्य देव ने रोहणी नक्षत्र में बुधवार को 2 बजकर 50 मिनट में प्रवेश किया है। इसके साथ ही नौतपा शुरू हो गया है। इसका प्रभाव अब आने वाले 2 जून तक रहेगा। लेकिन नौतपा के प्रभाव से पहले दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। जबकि सामान्य दिनों में पारा 42 व 43 डिग्री तक पहुंच रहा था। दूसरे दिन तापमान में फिर गिरावट आई है। कल दोपहर ढ़ाई बजे के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ। हवाओं की गति धीरे-धीरे तेज होने लगी और फिर बारिश ह़ुई। तेज हवाओं के कारण बादल छंट गए और फिर बारिश कुछ घंटों के लिए रुक गई।

इसके बाद शाम 4 बजे फिर से तेज अंाधी चली। आधे घंटे तक शहर आंधी के बाद बूदा-बांदी शुरू हो गई जो करीब आधे घंटे तक जारी रही। इससे रात के तापमान में भी कमी आई। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 27 मई को भी अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।


अन्य पोस्ट