महासमुन्द

चनाट में जन चौपाल शिविर, छह आवेदनों का स्थल पर ही निराकरण, शेष 17 समयसीमा में
27-May-2022 3:35 PM
चनाट में जन चौपाल शिविर, छह आवेदनों का स्थल पर ही निराकरण, शेष 17 समयसीमा में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27 मई।
सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नम्रता जैन के निर्देशन तथा जनपद पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सनत महादेव के मार्गदर्शन में 26 मई को बसना विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चनाट में जन चौपाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत ढालम, अजगरखार, चनाट और उनके आश्रित ग्राम शामिल थे। शिविर में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से छह आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल में ही किया गया। शेष 17 आवेदनों को समय.सीमा पर निराकरण करने के लिए श्रीमती जैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस शिविर में राजस्व विभाग को सात आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें दो शिकायत संबंधी थे। जिसका मौके पर ही निराकृत किया गया। पांच आवेदन मांग से संबंधित था। पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग को दो आवेदन प्राप्त हुए जिसका निराकरण मौके पर किया गया। लोक निर्माण विभाग को एक आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसके निराकरण के लिए समयावधि तय की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागए छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल को तीन तीन मांग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

इस दौरान सहकारिता विभाग को एक, शिक्षा विभाग को चार आवेदन प्राप्त हुए। जिसका निराकरण शिविर स्थल में ही किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नम्रता जैन ने शिविर स्थल में 13 आय प्रमाण पत्रए 13 जाति प्रमाण पत्र एवं तीन किसानों को नवीन किसान.किताब का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना अन्तर्गत निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 50 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया। दो कुष्ठ रोगियों की जांच कर उन्हें दवाई वितरण किया गया। दो गर्भवती माताओं को दवाई वितरण एवं नौ एनीमिया जांच किया गया तथा शिविर स्थल में 32 स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया। शिविर में ग्राम पंचायत अजगरखार के सरपंच कार्तिकराम भोई, ढालम के सरपंच डोलचंद नायक एवं चनाट के सरपंच हेमकुंवर पटेल उपस्थित थे। नागरिकों से प्राप्त आवेदनों, शिकायतों, मांग के निराकरण के लिए विकासखण्ड स्तर के अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट