महासमुन्द
पूर्व सरपंच परिवार समेत भूख हड़ताल पर
27-May-2022 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 मई। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सोरिद के पूर्व सरपंच ईश्वर प्रसाद ध्रुव अपनी 6 बेटी और बेटे के साथ मुख्यालय स्थित पटवारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि सात साल पहले पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों का भुगतान कराया जाए।
पूर्व सरपंच ने बताया कि 2010 से 2015 के दौरान वह सोरिद गांव का सरपंच था। इस इस दौरान विकास कार्य कराते हुए गांव में आंगनबाड़ी, रंगमंच, सामुदायिक भवन, दिव्यांग शौचालय व कीचन शेड का निर्माण कराया था। इसके लिए साढ़े 12 लाख रुपए खर्च किया था। वर्ष 2015 में कार्यकाल समाप्त होने के पूर्व राशि का आहरण किया था, लेकिन 4 लाख 2 हजार रुपए अब तक जारी नहीं किए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे