महासमुन्द

निर्माणाधीन मकान- होटल में चोरी
25-May-2022 2:50 PM
निर्माणाधीन मकान- होटल में चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 मई।
बसना के आदर्श नगर में निर्माणाधीन मकान व सिंघनपुर चौक के स्थित एक होटल में अज्ञात चोरों ने 21-22 मई की दरम्यानी रात चोरी की है।  चोरों ने निर्माणाधीन भवन से करीब 41 हजार रुपए एवं होटल से 25 हजार रुपए के सामान को चोरी कर लिया है।

बसना पुलिस के अनुसार अज्ञात चोरों ने वार्ड क्रमांक चार निवासी महमुद फुलारा पिता तय्युब फुलारा 51 वर्ष के आदर्श नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में प्रवेश कर कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर 21 नग सवा इंच बोर पाइप कीमती 15000, 7 नग कालम बीम कीमती 4500, 15 मीटर बोर केबल वायर कीमती 1200 आदि कुल 41 हजार 200 रुपए को चोरी कर ले गया। इसी तरह ग्राम गिधली निवासी हेमसागर सेठ का सिंघनपुर चौक के पास होटल है। प्रार्थी की शादी थी इसके कारण पिछले 15 दिन से होटल बंद है। दूसरे दिन 21 मई सुबह 10 होटल पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजा का सांकल टूटा हुआ है और वहां रखे सामान 4 नग कढ़ाई, 15 नग थाली, 1 नग पितल की बडी थाली, 10 नग झारा, 1 नग गैस चूल्हा,  सिलेण्डर 3 नग गिलास आदि की चोरी हुई।
 


अन्य पोस्ट