महासमुन्द

दिल्ली से महासमुंद पहुंचे आप के पर्यवेक्षक
24-May-2022 3:59 PM
दिल्ली से महासमुंद पहुंचे आप के पर्यवेक्षक

महासमुंद, 24 मई। कल 23 मई को आम आदमी पार्टी दिल्ली के आब्जर्वर राम सिंह एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक सचिन सरकार महासमुंद पहुंचे। उन्होंने महासमुंद विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्षों की मीटिंग जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर कीउपस्थिति में आम आदमी पार्टी महासमंन्द के जिला कार्यालय एवं सिरपुर क्षेत्र के अचानक पुर ग्राम में ली। उन्होंने विधानसभा में संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने के लिए कहा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि विधानसभा में 100-100 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गयी है। अब ये सभी कार्यकत्र्ता 25 मई से 25 जून तक हर ग्राम मोहल्ला में जन संवाद करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के पश्चात् गांव-गांव और मोहल्ला.मोहल्ला में हर कार्यकत्र्ता को 10 गावों की जिम्मेदारी दी गयी है जो दो चरणों में पूर्ण होगी। इसके प्रथम चरण में गावों का सर्वे और दूसरे चरण में गावों के लोगों से संवाद कर उनकी हर समस्या पर चर्चा करेंगें तथा जनता को दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा किए कार्यों की जानकारी देंगे।
 


अन्य पोस्ट