महासमुन्द

कार से 9 लाख की उठाईगीरी, एक बंदी
21-May-2022 5:06 PM
कार से 9 लाख की उठाईगीरी, एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 21 मई।
नगर के समीप लहरौद के कर्मचारी कॉलोनी में विगत दिनों एक राइस मिल संचालक की कार का शीशा तोड़ कर 9 लाख 20 हजार रुपये की उठाईगीरी करने के आरोप में रायगढ़ जिले के कापू ग्राम से एक आरोपी को पुलिस ने आज पकड़ लिया है। आरोपी के पास से एक बाइक सहित एक हजार रुपये नगद बरामद किए है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत 11 मई को स्थानीय राइस मिल संचालक चितरंजन चौधरी द्वारा एसबीआई पिथौरा से 9,20,000 रुपए आहरण कर अपनी कार की डिक्की में कागज में लपेट कर रखा था। कार को अपने घर में बाउंड्री के अंदर पोर्च में खड़ी कर घर के अंदर चला गया।इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा वाहन का शीशा तोडक़र डिक्की में रखे रकम 9,20,000 रुपए को लेकर फरार हो गए थे। थाना पिथौरा में धारा 380 भा द वि कायम कर विवेचना में लिया गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला स्वयम मौके पर पहुंचे थे।

इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद मिंझ के मार्गदर्शन में 11 मई  को राइस मिल संचालक चितरंजन चौधरी के कार से चोरी हुए 9,20,000 के आरोपियों के पतासाजी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश प्राप्त कर थाना पिथौरा पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का ग्राम कांडरजा थाना कापू जिला रायगढ़ छतीसगढ़ मे होने का सुराग मिलने पर थाना पिथौरा पुलिस एवं साइबर टीम के द्वारा उक्त जगह पर कापू पुलिस  के सहयोग लेकर  उक्त जगह पर दबिश देकर एक संदेही को पकडक़र पूछताछ हेतु लाया गया।

संदेही से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मुकद्दर नट उम्र  28 वर्ष  साकिन कांडरजा थाना कापू जिला रायगढ़ का रहना बताया एवं  घटना कबूल की। आरोपी के अनुसार गिरोह द्वारा उसे नगदी रकम 50,000 दिया गया था जिसे अपने बहन की शादी में 49000 खर्च करना बताया एवं घटना में प्रयुक्त  मोटरसाइकिल वह आरोपी के पास से नगदी रकम1,000 जब्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल धुर्वे  सायबर सेल प्रभारी संजय राजपूत ,स उ नि कौशल साहू, देव कोसरिया ,मिनेश ध्रुव, अभिषेक सिंह, अनिल नायक , त्रिनाथ प्रधान   मिहिर बिसी, शैलेश ठाकुर, महिला आरक्षक डिलेश्वरी ध्रुव का महत्वपूर्ण योगदान रहा
 


अन्य पोस्ट