महासमुन्द
नल कनेक्शन की बात को लेकर पंच की पिटाई
21-May-2022 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 मई। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बंसुलाडीपा में नल कनेक्शन की बात को लेकर दो लोगों ने पंच की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बंसुलीडीह निवासी जन्मजय साव 42 वार्ड क्रमांक 10 का पंच है। नल जल योजना के गांव काम चल रहा है।
गांव का सोहित साव अटल आवास भवन में रहता है। उसने अपने मकान में नल कनेक्शन देने की मांग पंच से की। इस पर पंच ने उसे समझाते हुए कनेक्शन नहीं दिए जाने की जानकारी दी और कारण भी बताया। इसी बात पर सोहित आवेश में आ गया और अपने साथी शत्रुघन साव के साथ मिलकर लड़ाई झगड़ा करते हुए कुल्हाड़ी की बेंठ से पंच पर वार कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे