महासमुन्द
शराब की अवैध बिक्री करते एक गिरफ्तार
20-May-2022 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 मई। सिंघोड़ा थाने के ग्राम कलेंडा में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए गांव के श्रीराम बरिहा 45 साल को शराब की अवैध बिक्री के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 20 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना 18 मई की है। टीआई केशव कोसले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कलेंडा में श्रीराम बरिहा अपनी बाड़ी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा है। इस पर टीम ने उक्त घर में छापामार कार्रवाई करते हुए श्रीराम को हिरासत में लिया और उसके घर की बाड़ी से एक नीले सफेद रंग के प्लास्टिक ड्रम से 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे