महासमुन्द
तलवार लहराते युवक गिरफ्तार
19-May-2022 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,19 मई। महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर स्थित पेट्रोल पंप में एक युवक तलवार लहराकर कर्मचारियों को डरा धमका रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से तलवार बरामद कर लिया है। घटना मंगलवार की है। पुलिस के अनुसार पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से डायल 112 को सूचना मिली कि बाला जी फिलिंग सेंटर चंदरपुर के पेट्रोल पंप में व्यक्ति स्कूटी क्रमांक सीजी 04 डीएफ 4479 में पेट्रोल पंप आया है, जो तलवार लेकर लहराते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को डरा धमका रहा है। सूचना पर टीम पेट्रोल पंप पहुंचे और गली नंबर 03 छत्तीसगढ़ किराया भंडार के पीछे शक्तिनगर शंकर नगर रायपुर जिला रायपुर निवासी सैय्यद शाकिर अली पिता सैय्यद शफीक अली 26 साल को तलवार लहराते हुए देखा। टीम ने उसे हिरासत में लिया और तलवार बरामद किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे