महासमुन्द
गुरू घासीदास की गद्दी पूजा कार्यक्रम आयोजित
19-May-2022 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 मई। ग्राम नांदगांव जिला महासमुंद में गुरू घासीदास की गद्दी पूजा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वेदराम मनहरे, अध्यक्ष के रूप में कीर्ति बघेल, विशेष अतिथि के रूप में मेघराज चन्द्रसेन,सनी टंडन एवं विक्की साहू उपस्थित थे। मुख्य अतिथि वेदराम मनहरे ने अपने उद्बोधन में समाज तथा सर्वजन का संत बाबा घासीदास के वचनों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत बनाने में युवा आगे बढ़ें। इस दौरान श्यामलाल चंन्द्रसेन, रामायण समिति अध्यक्ष संजय बंजारे, पंडित कमलेश कुमार, पंच राजूकुमार, पंचगण नीलू, संजय, किसलाल, राजकुमार जांगड़े, पुनीत परमार, भुनेश्वर कुमार, मैमबाई, कमला बाई, अमरावती तथा समस्त छडी़दार भंडारी एवं सतनामी समाज उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे