महासमुन्द

खेत में जुआ खेलते चार पकड़ाए
12-May-2022 2:56 PM
खेत में जुआ खेलते चार पकड़ाए

महासमुंद, 12 मई। भंवरपुर पुलिस ने खेत में जुआ खेलते चार ग्रामीणों को पकड़ा है। इनके पास से 9800 रुपए नगद जब्त किया गया है। पकड़े गए ओरापी सरायपाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ  जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला में पुरुषोत्तम पटेल के घर के पास रोशन के खेत रावत खार में कुछ लोग रुपए का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए ग्राम नूनपानी निवासी सदानंद साहू, ग्राम दुरुगपाली बसना निवासी गजानंद साहू, ग्राम खनियाबहार सरायपाली निवासी गजानंद सेठ व ग्राम गोहेदादर भंवरपुर निवासी रघुमणि साहू को पकड़ा। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक जनक राम उराव, आरक्षक गोपाल साहू, उत्तम साहू व सैनिक बंशीधर बारिक शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट