महासमुन्द
धान से भरा ट्रक पलटा, दो घंटे यातायात वन वे
12-May-2022 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 12 मई। राष्ट्रीय राजमार्ग 353 छिंदौली झलप के पास धान से भरा ट्रक सुबह 6 बजे डिवाइडर से टकराया और अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ। हादसे के बाद आवागमन बाधित हो गई। पटेवा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और यातायात बहाल कराने मार्ग को वनवे किया। डेढ़ से दो घंटे के बाद ट्रक को हटाया गया इसके बाद दोनों ओर यातायात सामान्य हुआ। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोट आई है। ट्रक धान लेकर महासमुंद की ओर जा रहा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे