महासमुन्द
सीएम का पुतला फूंका
11-May-2022 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार को बरोंडा चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कौशल्या बंसल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की एक महिला के दर्द को समझने के बजाय उसे अपमानित करने का कृत्य करते हैं जो पूरे प्रदेश की महिलाओं का अपमान है। उन्होंने ऐसा कर अपने महिला विरोधी चरित्र को उजागर किया है। अपने इस कृत्य के लिए मुख्यमंत्री को प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे