महासमुन्द
घर के आंगन में खड़ी कार में रखे 9 लाख की उठाईगिरी, जांच
11-May-2022 1:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 11 मई। आज दोपहर शहर से लगे कर्मचारी कॉलोनी लहरौद में घर के आंगन में खड़ी कार में रखे 9 लाख से अधिक रुपये की उठाईगिरी हो गयी। घटना की सूचना के बाद एसपी विवेक शुक्ला व पिथौरा पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है।
ग्राम कौडिय़ा के समीप स्थित राइस मिल संचालक चितरंजन चौधरी धान का भुगतान करने बैंक से करीब 9 लाख 20 हजार रुपये निकाल कर अपनी कार घर के अंदर ही खड़ी किया था और स्वयं अपने कमरे में गया था।
इस दौरान अज्ञात उठाईगीर ने कार का शीशा तोड़ कर पूरे रुपये निकाल कर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही चितरंजन ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे