महासमुन्द
झीरम के शहीदों को 25 को दी जाएगी मौन श्रद्धांजलि
10-May-2022 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,10 मई। छग सामान्य प्रशासन द्वारा शासन के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर 25 मई को प्रतिवर्ष ‘‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’’के रूप में मनाने के आदेश जारी किए गए हैं।
इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र प्रेषित कर कहा है कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी की स्मृति में 25 मई को सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे