महासमुन्द
महासमुंद, 10 मई। आज सुबह से महासमुंद जिले में तेज हवाएं चल रही है। वहीं धूप भी बहुत तेज है। अगले दो दिनों तक मौसम विभाग के मुताबिक जिले में चक्रवाती तूफान असानी का प्रभाव देखने को मिलेगा।
मालूम हो कि कल सोमवार की शाम से इसका हल्का असर जिले में देखने के लिए मिला और शाम से तेज हवाएं चलना शुरू हो गई।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान असानी पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह चक्रवाती तूफान की आज 10 मई को तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे और उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से दूर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की बहुत संभावना है।
इसके बाद, इसके उत्तर पूर्व की ओर मुडऩे और ओडिशा तट से दूर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर आगे बढऩे की संभावना है। लिहाजा अगले 24 घंटों के दौरान इसके कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
बहरहाल जिले में भीषण गर्मी पडऩे का दौर जारी है। कल सोमवार को पारा 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सब्जी बाजार समेत कई मार्केट में दोपहर समय विरानी छाई रहती है।