महासमुन्द
दंतैल गौरखेडा और सोरिद गांव के बीच जंगल में
10-May-2022 1:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 मई। महासमुंद वन मंडल से मिली जानकारी अनुसार एक दंतैल हाथी कक्ष क्रमांक 58, 59, 60 में सुबह साढ़े 9 बजे गौरखेडा और सोरिद गांव के बीच जंगल में घूम रहा है। वन विभाग ने ग्राम गौरखेड़ा, सोरिद,अरण्ड, उमरदा, पतेरापाली, कोसरंगी,केशवा, सिरगिड़ी, झालखम्हरिया,बोरियझार, बकमा, क़ोना खट्टी, जिवतरा, धनसुली, बनसीवनी, कौंदकेरा, लोहारडिह,घोगीबहारा के ग्रामीण से अपील की है कि कोई भी खेतों और जंगल की ओर न जाएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे