महासमुन्द

बागबाहरा में बंजारा नायक समाज का वार्षिक महाअधिवेशन
09-May-2022 3:38 PM
बागबाहरा में बंजारा नायक समाज का  वार्षिक महाअधिवेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मई।
बंजारा नायक समाज का वार्षिक महाअधिवेशन बागबाहरा के स्थानीय टाउन हाल में कल रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व खलारी विधायक द्वारिकाधीश यादव थे।
अध्यक्षता अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हीरा सेत राम बघेल, पार्षद रामकुमार रंजन ठाकुर, भागवत नायक कार्यकारी अध्यक्ष महासभा शिवरीनारायण उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश और ओडिशा परिक्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारी व समाज जन उपस्थित रहे। इस दौरान  समाज विकास पर चर्चा के साथ-साथ वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विष्णु महानंद, देवानंद निर्मलकर, रामकुमार ठाकुर, राजेश सोनी, सेत राम बघेल, लखबीर छाबड़ा, मंता यादव, आशाराम, राजू चंद्राकर, हरप्रीत छाबडा, बड़ा खान, रमेश साहू,  केवल यादव, सदाशिव राम नायक, गोपाल नायक, हेम सिंह नायक, करतार नायक, पारस नायक, रिंकू ओबरॉय के साथ-साथ बड़ी संख्या में बंजारा नायक समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट