महासमुन्द

मातृ दिवस पर आध्यात्मिक कार्यक्रम
09-May-2022 3:34 PM
मातृ दिवस पर आध्यात्मिक कार्यक्रम

महासमुंद, 9 मई। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महासमुंद के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर स्थानीय सेवा केंद्र उपकार भवन, नयापारा में करूणा और दया का एक संकल्प विषय पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इसमें मुख्य अतिथि जिला पशु चिकित्साधिकारी डीडी झारिया, रेलवे टीआई बीआर घोटिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकार, सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्मकुमारी प्रीति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्रम्हाकुमारी सुषमा ने इस प्रोजेक्ट का महत्व बताया कि हमें संसार को एक परिवार मानकर हर व्यक्ति से भाईचारे की भावना से संवाद करना है। हमें अपने मन, वचन और कर्म से किसी को दु:ख नहीं देना है। सभी धर्मों का सम्मान समभाव से करना है। प्रकृति और पर्यावरण का भी सम्मान करना है। देश में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिदिन 15 मिनट मौन ध्यान प्रार्थना करनी है।

दिल में क्षमा और रहम के साथ गलत करने वालों के प्रति भी कल्याण की भावना रखना है। सभी अतिथियों एवं श्रोताओं ने इन नियमों को दिल से पालन करने की शपथ ली।


अन्य पोस्ट