महासमुन्द
महिला समूह कर रहीं गांव की सफाई
09-May-2022 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मई। ग्राम बरबसपुर की गीतांजली महिला समूह के कार्य को देखकर खल्लारी महिला समूह मोहगांव की महिलाएं भी गांव की साफ-सफाई के लिए स्वप्रेरित हुईं। अब वे भी अपने गांव को साफ रखती हैं।
मोहगांव की महिलाएं प्रत्येक रविवार गांव की गलियों में, जहां गंदगी फैली रहती है, सफ ाई करती है। बताना जरूरी है कि गीताजंली समूह बरबसपुर की महिलाएं पिछले चार-पांच सालों से निरंतर गांव की सफाई का काम निभा रही हैं। गांव के मुख्य मार्ग, आंगनबाड़ी, स्कूल, तालाब, गलियां, नलकूप आदि स्वच्छ नजर आते हैं। इस समूह का छोटा सा प्रयास आसपास के गांव में चर्चा का विषय है। आसपास के ग्रामीण भी जागरूक होकर अपने गांव की सफाई कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे