महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मई। कोमाखान थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह हुए सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों ही मृतक अपनी बाइक में सवार थे, जिसे वाहन चालकों ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों की मौत हो गई।
पहली घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम भिलाईदादर बांध के पास 6 मई रात साढ़े दस बजे की है। ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना ग्राम उखरा के पास की है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पहली घटना पुलिस के अनुसार सडक़ हादसे में ग्राम बंसुलाडबरी थाना बागबाहरा निवासी चैनसिंग ठाकुर पिता मदन सिंग 52 साल की मौत हुई है। बीते 6 मई को चैनसिंग अपनी बाइक क्रमांक ओडी 26 ए 7456 से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिलाईदादर खैरटखुर्द की ओर जा रहा था। ग्राम भिलाईदादर के बांध के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही ट्रेक्टर के चालक ने तेजी से वाहन चलाकर चैनसिंग के बाइक को ठोकर मार दी। इससे उसके भतीजे चैनसिंग की मृत्यु मौके पर हो गई है।
दूसरी घटना में कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम उखरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्राम खुटबनभेरा थाना धरमबांधा जिला नुआपाड़ा ओडिशा निवासी ईश्वर मांझी पिता पोहलाल मांझी 23 साल की मौत हो गई। घटना 5 मई की बताई जा रही है। घटना के बाद से मृतक को रायपुर रेफर कर दिया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की मानें तो मृतक अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीआर 5117 में स्पीकर बनवाने रायपुर गया था। शाम को वापस घर लौट रहा था। ग्राम उखरा के पास अज्ञात वाहन के चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 की टीम ने उसे प्राथमिक इलाज के जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया था।